राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक

प्रतियोगिता में 240 बास्केटबाल खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन


Junaid Khan - शहडोल। 14 सिंतबर 2026:- मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शहडोल जिले में 16 सितम्बर से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में म०प्र० के सभी 10 संभागों के 120 बालक, 120 बालिका कुल 240 प्रतिभावान संभागों से चयनित खिलाड़ी एवं 10 प्रमुख प्रबंधक, 10 टीम मैनेजर, 20 कोच, 30 स्टेट ऑफिशियल (निर्णायक एवं रेफरी) इस प्रकार कुल 310 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों के रूकने की समुचित व्यवस्था बी.टी.आई. कैम्पस मे पृथक-पृथक भवनों में की गई है। प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम, अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल एवं बी.टी. आई. स्थित बास्केटबॉल मैदान में आयोजित होंगी। तीनो खेल मैदानों मे आगन्तुको एवं अतिथियो के लिए वाटरप्रूफ बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है मैच के स्कोरबोर्ड का डिजिटल डिस्प्ले एवं खेल मैदान में प्रसारण की व्यवस्था है। प्रतियोगिता में सम्मिलित म०प्र० के सभी 10 संभागो के बालक एवं बालिका वर्ग के पृथक-पृथक 20 लीग मैच 02 सेमिफाईनल 01 थर्ड पोजिशन एवं 01 फाईनल इस प्रकार कुल 48 मैच होंगे। दिनांक 16.09.2026 को प्रातः अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल मे उद्घाटन समारोह एवं उदघाटन मैच आयोजित होगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं फाईनल मैच भी अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल मे संपन्न किया जाएगा। उदघाटन समारोह में अतिथियों के आगमन उपरान्त मार्चपास्ट, ध्वजारोहण, खेल शपथ एवं संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अतिथियों का उदबोधन होगा।

Previous Post Next Post