अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया सहभागिता
Junaid Khan - शहडोल। 01 सितंबर 2026 सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय शहडोल में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से कलेक्टर कार्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रीय भावना, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मिनीषा पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

