कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई
Junaid Khan - शहडोल।15 सितम्बर 2026 कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह ने शहडोल संभाग के दूरदराज के क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी एवं विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अतिरिक्त संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती प्रेरणा सिंह, उप संचालक महिला बाल श्री राकेष खरे, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
SHAHDOL
