जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम
Junaid Khan - शहडोल। 16 अक्टूबर 2026 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पार्थ जायसवाल ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहडोल जिले में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन,12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन,12 नवंबर - 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि, 28 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का निराकरण एवं 4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
Tags
SHAHDOL
