06 अक्टूबर को शहडोल के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Junaid Khan - शहडोल। 05 अक्टूबर 2026- कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग श्री जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि 11 केवी इंदिरा चौक फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना आवश्यक है। इसके चलते मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय अस्थायी रूप से बंद रहेगा। कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान गेट नरसरहा, डीएफओ कार्यालय, वन मंडल कार्यालय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय, स्वस्तिक होम कॉलोनी, एप्पल होम कॉलोनी, निगम परिसर, स्वस्तिक डेवलपमेंट कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, सम्पूर्ण ग्रीन सिटी कॉलोनी, सम्पूर्ण एमआर सिटी कॉलोनी, कमला नगर, शांति नगर, धरम पाल बाड़ा, बीजेपी कार्यालय एवं आसपास का क्षेत्र, रमाबाई तिराहा और बुढ़ार चौक सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा होटल त्रिदेव, पार्वती अस्पताल, रमाबाई अस्पताल, मेवाड़ अस्पताल, रॉयल एनफील्ड शोरूम, श्री श्रेजा प्लाजा, विशाल मेगा मार्ट, के-स्क्वायर शॉपिंग मॉल, एक्सिस बैंक, रायजादा पेट्रोल पंप, लेंसकार्ट, श्री सतीश आहूजा, गणेश मंदिर, प्रेम बेकरी, स्वस्तिक गैलेक्सी, बड़ेरिया भवन एवं आसपास के मुख्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालन अभियंता श्री जितेंद्र गुप्ता ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक कार्यों के लिए पूर्व से तैयारी रखें तथा विद्युत विभाग के मेंटेनेंस कार्य में सहयोग प्रदान करें। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।
