इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय ओपन कराते प्रतियोगिता में शहडोल के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक
Junaid Khan - शहडोल। नेशनल कराते कोच प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 से 04 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय ओपन कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 3,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शहडोल जिले से 13 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अवधि द्विवेदी ने कुमीते में सिल्वर तथा काता में गोल्ड मेडल, पार्थिव विश्वकर्मा ने काता में गोल्ड तथा कुमीते में सिल्वर मेडल, अंश गोले ने कुमीते में सिल्वर मेडल तथा अमन कोल ने कुमीते में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी क्रम में संजय कंधीकार ने काता में ब्रॉन्ज मेडल, साक्षी सिंह ने काता में ब्रॉन्ज तथा कुमीते में सिल्वर मेडल, आंचल सिंह ने कुमीते में ब्रॉन्ज मेडल, मीना देवी ने काता में ब्रॉन्ज मेडल, पूर्णिमा ने काता एवं कुमीते में ब्रॉन्ज मेडल, पलक सिंह ने काता एवं कुमीते में ब्रॉन्ज मेडल तथा श्रद्धा द्विवेदी ने कुमीते में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच अंजली विश्वकर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा, डीपीसी अमरनाथ सिंह एवं छात्रावास अधीक्षिका सुधा मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेशनल कराते कोच प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि शहडोल के खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार रोशन हो रहा है।
