शहडोल नगर के पूर्ण कार्यों का कराएं सत्यापन,अपूर्ण होने पर वसूले राशि- कलेक्टर
Junaid khan - शहडोल। 15 अक्टूबर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला खनिज मद के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि खनिज मद द्वारा किये जा रहे वर्ष 2021 से वर्ष 2023-24 तक के कार्यों को आगामी माह तक अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करें अन्यथा पूर्ण नही होने की दशा स्वीकृत कार्याें को निरस्त कर दिए जाएंगे। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने निर्देश दिए कि विभागो द्वारा स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं तभी नये कार्यों की स्वीकृत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय निकायों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को शीघ्र कार्य पूरा करने तथा पूर्णता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग जैतपुर तहसील भवन का शीघ्रता से मरम्मत कराएं। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक कलेक्ट्रेट परिसर के मरम्मत कार्य का वर्क आर्डर तैयार करें। कलेक्टर ने नगरपालिका शहडोल अंतर्गत किये गए अपूर्ण एवं पूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर को संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि नगरपालिका द्वारा खनिज मद से स्वीकृत कार्याे में से 19 कार्यों को पूर्ण कर लिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 19 पूर्ण कार्यों का दल बनाकर सत्यापन कराएं। उन्होंने कहा कि स्वीपिंग मशीन एवं गौ एम्बुलेंस हेतु जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाओ को पूर्ण कर क्रय करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि शासकीय लेबोरेटरी की जांच की मान्य होगी निजी लेबोरेटरी की जांच मान्य नही होगी। उन्होंने कहा कि अपूर्ण कार्याे को यथाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा कराएं जा रहे कार्य की जांच कराएं। कलेक्टर ने जनपद पंचायतो एवं नगरीय निकायो में जिला खनिज मद के स्वीकृत अन्य कार्याे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अपूर्ण कार्यांे को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए संबंधित अधिकारियो को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
