तिलक लगाकर जिला जेल में बहनों ने अपने भाई को बांधी राखियॉ
Junaid Khan - शहडोल। 28 अगस्त 2026 जेल अधीक्षक जिला जेल शहडेाल ने जानकारी दी है कि मध्यपेदश शासन जेल विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेशानुसार जेलों में परिरूद्ध बंदी भाईयों को उनकी बहनों के द्वारा राखी बाँधने हेतु प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कराने की अनुमति प्राप्त होने एवं जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश के परिपालन में रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर जिला जेल शहडोल में निरूद्ध पुरूष बंदियों को उनकी बहनों से एवं महिला बंदियों को उनके भाई से सुबह 08ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक खुली (प्रत्यक्ष) मुलाकात कर माथे में तिलक लगाकर राखियां बांधी। 180 पुरूष बंदी एवं 08 महिला बंदी कुल 188 बंदियों से उनके परिजन बहन/भाई एवं बच्चे सहित कुल 785 परिजनों ने प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात की हैं।
Tags
SHAHDOL
